फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MSME

लॉकडाउन: एमएसएमई योजना उद्यमियों के नहीं आ रही काम

Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
MSME
मिर्जापुर। वैश्विक महामारी व लॉकडाउन में उद्यमियो को घाटे से उबारने के लिए माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राईजेज (एमएसएमई) योजना काम नहीं आ रही है। इस संकट से उबारने के लिए सरकार ने भले ही राहत पैकेज के नाम पर तीन लाख करोड़ का सौ फीसदी गारंटी देकर राहत पहुंचाए जाने का दावा कर रहा है। लेकिन अधिकांश उद्यमियों तक 20 प्रतिशत का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। कहीं पर बैंक गाइड लाइन न आने का हवाला देकर उद्यमियों को टाल रहा है तो कहीं पर बैंक वालो की ओर से उद्यमियों से पांच साल का रिकार्ड मांगकर उद्यमियो को अनावश्यक रुप से परेशान किया जा रहा है। जबकि जिले में बेरोजगार को आत्म निर्भर बनाने के लिए उद्योग विभाग की ओर से पीएमईपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अलावा ओडीओपी योजना चलाया जा रहा है। इसी तरह से खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से पीएमईजीपी व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना संचालित की जा रही है। इसमें बेरोजगारो का चयन कर बगैर ब्याज के ऋण प्रदान किए जाते हैं। लॉकडाउन में संकट से उबारने के नाम पर मिलने वाले राहत के बारे में उद्यमियो में शामिल महिमा कार्पेट के अवधेश पांडेय, मशाला उद्योग के राकेश व मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ ट्रैक्टर ट्राली के प्रोप्राईटर नौशाद समेत अन्य उद्यमियों से पूछताछ की गई तो लोगो ने एमएसएमई योजना के इस तरह की कोई सहायता मिलने से इनकार किया। मजे की बात तो यह है कि बैंको की ओर से भी इस तरह की योजनाओ के बारे मे उद्यमियो को कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जिले मे दो सौ विभिन्न बैंक ब्रांचो में 5 से 6 उद्यमियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है। 29 फरवरी तक जिनका खाता सही चल रहा है। खाता एनपीए नहीं हुआ है ऐसे उद्यमियों को एमएसएमई योजना के तहत प्राथमिकता के साथ 20 प्रतिशत का लाभ प्रदान किया जा रहा है।- कुमार अजय, अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed