{"_id":"5e17799a8ebc3e880e396b27","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5042212190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों और इनामियां पर करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों और इनामियां पर करे कार्रवाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन में समस्याओं को सुनने के साथ ही अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों में गुंडा एक्ट, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, टाप-10, इनामियां अपराधियों पर नकेल लगाने, विवेचना निस्तारण, पुराने अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी, जेल से छुटे अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सीएमएस सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए पॉक्सो एक्ट के मुकदमों की प्रभावी पैरवी का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया। एसपी ने थाना प्रभारियों को कहा कि जनता के बीच जाएं और बीट व्यवस्था को प्रभावी कराएं। चिह्नित किए गए भू-माफियाओं और गैंगेस्टर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। थानों पर पड़े मालो का निस्तारण करने व थानो मे पड़े लावारिस वाहनों का आरटीओ से मुल्याकन कराके निलामी की प्रकिया अति शीघ्र कराई जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली पुलिस मोबाइलों, रात्रिगश्त, पैदल गश्त की चेकिंग कराएं। गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिए संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाएं। चोरी व गुमशुदगी के अपराधों में संबंधित बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना प्राप्त करें। पुलिस मित्र के संपर्क में रहकर सूनाएं प्राप्त करें और उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एएसपी नक्सल अजय सिंह, सीओ सिटी सुधीर कुमार, सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण, सीओ आपरेशन भानू प्रकाश, सीओ लालगंज सुशील कुमार, जेलर सुरेश मिश्रा आदि रहे।