फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

बहू को जलाने में ससुर की जमानत खारिज

Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना में दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आलोक राय ने जमानत का विरोध करते हुए पक्ष रखा।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, कोतवाली शहर के तरकापुर निवासी आशीष सोनकर ने बहन क्षमा सोनकर की शादी 22 अप्रैल 2016 को कोतवाली देहात के भरुहना निवासी बब्बे सोनकर के पुत्र राजेश सोनकर से की थी। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। जिसके लिए कई बार पंचायत भी हुई थी। सुलह-समझौता के बाद उसकी बहन ससुराल में थी। 20 जुलाई 2019 को दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे आग लगाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता ने 164 के बयान में पति को छोड़कर सास, ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर जलाने का बयान दिया था। इस मामले में ससुर बब्बे सोनकर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दी थी। न्यायालय ने अधिवक्ताओं की दलील, पीड़िता के बयान, जलने की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने जमानत पर छोड़े जाने पर संतोषप्रद आधार नहीं मानते हुए जमानत को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed