फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मड़िहान/राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनावल गांव से रविवार की रात घर से बुलाकर ले जाए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। इस पर पहुंचे एसडीएम मड़िहान और सीओ ने परिजनों को कार्रवाई की आश्वासन देकर मामला शांत कराया। युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनावल गांव के गरेरी पुरवा गांव निवासी रामचंद्रिका (35) पूर्व प्रधान सुशील सिंह की खेत में बटाई पर काम करता था। आरोप है कि सुशील सिंह के छोटे भाई राकेश सिंह उसे रविवार की रात को अपने साथ लेकर गए। सोमवार की भोर में सुशील सिंह रामचंद्रिका के घर आए और उसके बड़े भाई रामराज को बताया कि रामचंद्रिका की तबीयत खराब है। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाना है। यह बात सुनकर रामराज सुशील सिंह के साथ चल दिया। सुशील सिंह उसे अपने भाई के ससुराल मड़िहान कस्बा ले गया। वहां पर रामचंद्रिका का शव पड़ा था। सुशील सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरकर रामचंद्रिका की मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर रामचंद्रिका के घर पहुंचे और शव को घर से पहले उतारकर चले गए। रामचंद्रिका के शरीर पर चोट का निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर सुबह सात बजे पुलिस पहुंची तो परिजनों शव देने से इंकार कर दिए और हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम विमल कुमार दूबे, सीओ आपरेशन बीपी सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण, आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। उसकी पत्नी उर्मिला की तहरीर के आधार पर पुलिस सुशील और उसके भाई राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed