फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास ही शिक्षण संस्थानों का दायित्व: सुनील बंसल

Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
mrz news
शेरवां। नंदपुर शेरवां में सोमवार को सिद्ध समाज इंटरमीडिएट कालेज का गोल्डन जुबली समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास करना ही शिक्षण संस्थानों का दायित्व है। नक्सल व आदिवासी इलाके में संचालित यह विद्यालय समाज में परिवर्तन लाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान व्यापार के लिए नहीं वरन सामाजिक आर्थिक राजनैतिक विकास के लिए होने चाहिए। दबे कुचले समाज के लोगों के बच्चों को शिक्षित करना विद्यालय का लक्ष्य होना चाहिए। कहां कि गांव पढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि गरीबों के बच्चे शिक्षित हों। तीन साल में योगी सरकार ने सूबे में एक हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाया। सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालयों को आगे बढ़ाने मे सहयोग करें। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि शेरवां इलाके को खारे पानी से निजात दिलाने के लिए धन मंजूर हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि राम राज्य की स्थापना तभी होगी जब राजा गरीबों के घर जाना पसंद करें। कहां कि समाज के आखिरी पायदान पर खडे़ व्यक्ति का विकास करना ही भाजपा का मिशन है। उन्होंने मंच से आदिवासी समाज व पिछड़े लोगों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने फोन पर विद्यालय में दो कमरे बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश द्विवेदी, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुनील बंसल का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चादर व पुष्पों का गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पंजाबी समाज ने तलवार तो आदिवासी समाज के लोगों ने तीर धनुष, किसानों ने सतावर का पौधा भेंट कर स्वागत किया। साथ-साथ बौध भिक्षु व बौधिक समाज के बटुकों ने भी स्वागत किया। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिह् न व अंगवस्त्रम भेंट कर प्रबंधक अरविंद चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंध परिवार की ओर से वेट लिफ्टर निधी पटेल, किसान आनन्द सिंह, सतेन्द्र सिंह को 21- 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा सीमा यादव ने प्रस्तुत किया तो मिर्जापुर के भोजपुरी लोकगीत गायक मंटू मिश्रा हसमुख ने भी अतिथियों के स्वागत में गीत गाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर नाथ सिंह ने की, संचालन व आभार प्रकट विद्यालय के प्रबंधक अरविंद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed