फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोहल्ले में रविवार की रात संदिग्ध हालात में एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। महिला के मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र के घोघरा गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र शिवदास साहू ने अपनी पुत्री सविता की शादी छह माह पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोहल्ला निवासी विवेक गुप्ता से किया था। रविवार की रात सविता संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बना कर लटक गई। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो सविता फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता मुन्नालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार की रात पुत्री के जेठ टिंकू ने सूचना दिया कि सविता ने दरवाजा बंद कर फांसी लगा लिया है। आरोप लगाया कि पुत्री और दामाद में लड़ाई-झगड़ा होता था। 15 दिन पूर्व पुत्री को ससुराल आकर समझा कर गया था पर दामाद के व्यवहार को लेकर शंका रहती थी। दामाद के व्यवहार से तंग आकर पुत्री ने फांसी लगाकर जान दे दिया। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि मृृृतका के पिता की तहरीर पर पति विवेक गुप्ता के खिलाफ दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed