फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

नागरिकता संशोधन देश हित में, विपक्ष फैला रहा भ्रम

Mon, 06 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। महंत शिवाला स्थित एक रिजार्ट में रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों के बीच से भ्रांतियां दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान का आरंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादा किया था, उसे वह पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों, हिंदू, सिख, सिंधी, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाईयों के हितों की रक्षा के लिए यह कानून लाया गया है। लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि देश के मुसलमानों से इस बिल का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक गोटी सेंकने के लिए आम जनता को भड़का रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के ही विचारों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन संतोष गोयल ने किया। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, लालबहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक आशाराम यादव, दिनेश वर्मा, जगदीश सिंह पटेल आदि थे।
विज्ञापन

जिगना। प्रदेश के उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कह कि नागरिकता संशोधन कानून सही है। विपक्ष गलत हवा देकर समाज के कुछ लोगों को भड़काने का कार्य कर रहा है। उक्त बातें छानबे विकास खंड के दुगौली स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा राज्य मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्जा राज्य मंत्री ने सरकार के विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने जिगना पावर हाउस की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव बना कर भेजने का एक्सईएन को देने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि विदेश के इशारे पर नाचने वाले राजनैतिक लोग ही देश में दंगा फैलाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक राहुल प्रकाश ने कहा कि आज प्रबुद्ध वर्ग व समाज सेवियों का सम्मान हुआ इसके लिए उन्होंने आयोजक को बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी नें कहा कि नागरिकता संसोधन कानून देश हित में है। कहा भारत में सभी का सम्मान होता है और हो रहा है। सभा को गंगासागर दुबे, अशोक शुक्ला, जय सिंह, गोपालजी पांडेय, वरुण शुक्ल, इंद्र कुमार सिंह, स्वामी नाथ सिंह, विजय शंकर शुक्ल, प्रो. रमेश चंद्र ओझा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करमेश तिवारी व संचालन अशोक शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रेम बहादुर सिंह, राजाराम सरोज, सिम्पू सिंह, शिव चंद्र मिश्र, भरत सिंह, कैलाश दुबे, वकील दुबे व ग्राम प्रधान बघेड़ाकला विजय पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। काफी लोग मौजूद रहे।
शेरवां। नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सेक्टर गौरी मंडल जमालपुर की बैठक मनई गांव में संपन्न हुई। जिसमें नागरिकता संशोधन एक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ अध्यक्ष एवं लोगों को इस बिल के बारे में बताने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि इसमें लोगों को नागरिकता देने की बात का उल्लेख किया। इस दौरान सुखपाल सिंह, राधे सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंकज सिंह, दुर्गेश सिंह, अमित पांडेय, गुलाब बियार सहित अन्य मौजूद रहे।
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के बिशुनपुरा सेक्टर के कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में रविवार को ग्रामीणों को घर-घर पहुंचकर जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समरजीत सिंह वर्मा, जिला सहसंयोजक सेक्टर प्रभारी कमलेश कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष नारायण सोनी, बूथ अध्यक्ष बिहारीलाल, संजीव कुमार, धीरेंद्र वर्मा, श्यामधर मौर्य, गुड़िया देवी, रूबी देवी, काना लाल एवं ग्राम सभा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ड्रमंडगंज। रतेह चौराहा स्थित दलप्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में प्रारंभ जनजागरण अभियान की तैयारी पर चर्चा की गई। जनजागरण अभियान के जिला संयोजक सोहन ने कहा कि सात जनवरी को जिला मुख्यालय पर बाइक जुलूस निकालकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की उपयोगिता से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों की ओर से इस अधिनियम के बारे में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बैठक में करुणा शंकर मिश्र, सुरेंद्र बहादुर सिंह, भेषनारायण चौरसिया, श्याम बहादुर सिंह, पिंटू केशरी, लवलेश अग्रहरी, तारकेश्वर केशरी, ललित मिश्र, कृष्ण दास, रामजी केशरी, कौशल गुप्ता व शिव गोविंद आदि मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed