{"_id":"5e0cf1d28ebc3e87bd3e67d4","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5027309156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
चील्ह। नए वर्ष का जश्न मनाने जा रहे युवकों की कार मंगलवार की देर रात कोहरे के चलते चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी निवासी 22 वर्षीय प्रशांत गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता मंगलवार की रात को अपने साथी 22 वर्षीय आदित्य विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी कामता प्रसाद की गली वासलीगंज और 25 वर्षीय अभिषेक केशरवानी पुत्र सत्य नरायण केशरवानी निवासी बसनही बाजार के साथ नए वर्ष का जश्न मनाने के बाद अपनी कार से टेढ़वा ढाबे पर भोजन करने जा रहे थे। देर रात साढ़े 12 बजे के करीब कार सवार तीनों पुरजागिर के पास पहुंचे थे कि कोहरे के चलते सामने खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया। इससे कार ट्रक में जा घुसी। इससे कार में आगे बैठे चालक प्रशांत गुप्ता और उसके साथ आदित्य विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा अभिषेक केशरवानी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां प्रशांत और आदित्य को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक केशरवानी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।