फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

डिप्टी सीएम-शिलान्यास

Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा अकोढी में जनपदवासियों को 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 28 करोड़ आठ परियोजनाओं के लिए और अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर कर्णावती नदी पर बनने वाले पुल के लिए सात करोड़ 30 लाख 68 हजार मिलेंगे, जिसका उन्होंने शिलान्यास किया। इसी अवसर पर 328.40 लाख की लागत से बनी 09 परियोजनाओं, सड़कों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने मंच पर मौजूद सांसद व विधायकों की मांग पर जनपद में सड़कों व गंगा नदी पर पीपा पुल बनाने की मांग की स्वीकृति प्रदान करते हुए विभिन्न सड़कों के बनवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जितने कार्य हो सकेंगे कराए जाएंगे। शेष को अगले वित्तीय वर्ष में बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अदलहाट-भुइली-शेरवा संपर्क मार्ग (13 किमी) के लिए 26 करोड़ देने की घोषणा की। इसी प्रकार पड़री-छीतमपुर- सक्तेशगढ़ (18 किमी) संपर्क मार्ग के लिए 45 करोड़ तथा कछवा-जमुआ-राजातालाब तक (12 किमी) की सड़क जिसकी लागत 19 करोड़ की घोषणा की। उन्होंने पीपे पुल की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित स्थानों को लेकर रिपोर्ट दें। साथ ही कहा कि वे चाहते हैं कि पीपे का पुल हर जगह समाप्त हो और वहां पर नए पुलों का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता खराब करने वाले ठेकेदार व अधिकारियों की खैर नहीं है सड़क बनानी पडे़गी अन्यथा जेल की हवा खानी पडे़गी। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कहा कि तीन वर्ष से भी कम समय में वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश का चहुमुखी विकास किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद अनुप्रिया पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक मझंवा सुचिश्मिता मौर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल रमाकान्त पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने चुनार तहसील के अंतर्गत राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास में आयोजित देशज दिवस के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतों के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर झूठी अफवाहें फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है कहा कि किसी के बहकावे न आए और नागकिरता संशोधन कानून के बारे में पूरी जानकारी करें। यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं अपितु नागरकिता देने के लिए है।

इन्होंने किया माल्यार्पण
मंडल अध्यक्ष इंद्रबहादुर सिंह, रामअवध पांडेय, गोपाल पांडेय, शिवचंद मिश्र, कमलेश दूबे, भरत सिंह, शिवराम पांडेय, हरषू दूबे, सुजीत मोदनवाल, इंद्रकुमार सिंह, जयसिंह, रवि प्रसाद सिंह, राजन चौबे, पंकज सिंह आदि लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed