फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mrz news
लालगंज। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रविवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के बूथों का एसडीएम लालगंज ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति एवं अनुपस्थित का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि कोई भी नया मतदाता छूटे नहीं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने रविवार को बूथों पर जाकर बढ़े हुए मतदाताओं की जांच की और कहा कि समय एवं पारदर्शिता के साथ मतदाता बढ़ाने और घटाने का काम करें। एसडीएम लालगंज शिवप्रसाद ने लालगंज प्राथमिक, सेमरा आराजी, रामपुर वासितअली, खजुरी, बसही कला के बूथ सहित करीब आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों में बीएलओ उपस्थित मिले। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए लोग आ रहे हैं कि नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ समय से ही बूथों पर पहुंचे और 18 साल के ऊपर हो चुके युवाओं को मतदाता जरूर बनाएं। इसके अलावा जो लोग मर चुके है उनके नाम हटा दिए जाएं। सभी लोग सत्यापन का काम ईमानदारी से करें। एसडीएम ने 395विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 37 ,35 ,34, 33, 32, 31, 39 का मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed