फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

दूध की जांच करें खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एमडीएम टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। इसमें डीएम सुशील कुमार पटेल ने विद्यालयों में बंटने वाले दूध की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दूध बांटने के पहले उसकी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम को लेकर निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बच्चों को मिलने वाला भोजन गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोटेदार विद्यालयों का कोटा विद्यालय तक पहुंचाएं। यदि इसमें कोताही की तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निरीक्षण करने वाले सभी अधिकारियों से कहा कि वे प्रेरणा एप के माध्यम से ही अपनी आख्या अपलोड करें। यह अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह बीएसए की जिम्मेदारी है कि सभी विद्यालयों में भोजन मीनू के अनुसार व गुणवत्ता युक्त बने। बैठक में सीडीओ प्रियंका निरंजन, एडीएम यूपी सिंह, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, डीसी एमडीएम रविंद्र मिश्रा व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed