{"_id":"5e010f678ebc3e87917053c0","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns501218336","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर गंगा में फेंका था शव, तीन माह बाद रहस्य से उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर गंगा में फेंका था शव, तीन माह बाद रहस्य से उठा पर्दा
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी से लापता युवती की मौत के रहस्य का पर्दा तीन माह बाद तब उठा जब मुख्य आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गया। पूछताछ में पता चला कि लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाले युवक ने गला दबाकर युवती की हत्या के बाद अपने साथियों के साथ शव को शास्त्री पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों को सोमवार को रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने सोमवार कटरा कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
एएसपी सिटी ने बताया कि सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के भरकना गांव निवासी कल्पना सिंह (21) पुत्री विजेंद्र प्रसाद सिंह एक प्राइवेट कालेज से बीएससी कर रही थी। आवास विकास के मकान नंबर 52 में रहती थी। उसके साथ लालगंज थाना क्षेत्र के हरदी मिश्र गांव निवासी रविशंकर दुबे भी रहता था। इस बीच 23 सितंबर 2019 को कल्पना लापता हो गई। युवती के पिता विजेंद्र प्रसाद सिंह ने रविशंकर दुबे पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। 14 अक्तूबर को कटरा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। रविशंकर फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश पड़ने पर रविशंकर ने चार दिन पूर्व कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जेल में रविशंकर से पूछताछ की। रविशंकर ने गला दबाकर युवती की हत्या करने के बाद अपने दो साथियों के साथ शव को शास्त्री पुल से गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों धनंजय कुमार निवासी पत्थरपुरा मड़िहान और अंबुज पांडेय निवासी बभनी हेठार थाना मांडा प्रयागराज को कटरा कोतवाल रमेश यादव ने रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया।