फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

किसान हमारे अन्नदाता, इनकी बदौलत देश का भर रहा पेट: डीएम

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पंचायत सभागार में उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में मनाए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने करते हुए पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का शुभ चिंतक बताया। कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनकी बदौलत ही आज हम सबका पेट भर रहा है। कहा आज देश काफी बदल चुका है। सरकार किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए विशेष सहूलियतें प्रदान कर रही है। नई-नई तकनीक के सहारे खेतीबारी की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व यूपी सिंह, उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय के अलावा जागरूक किसानों में हरिदास, मोतीलाल आदि ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उप कृषि निदेषक अशोक उपाध्याय ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व मिर्जापुर व उपस्थित अधिकारियों के स्वागत के उपरांत कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य की ओर विभागीय योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तार से बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा से आए वैज्ञानिकों में डॉ. श्रीराम सिंह एवं डा. एसएन सिंह ने किसानों को कृषि संबंधी सम-सामयिक जानकारी व मृदा स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एएमओ अर्चना मिश्रा, लल्लू तिवारी, शंभूनाथ दूबे, विजयानंद द्विवेदी, हरिदास सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, मोती लाल सिंह, मालती देवी, गोविंद लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस पर सोमवार को जिला पंचायत सभागार में उत्कृष्ट पैदावार करने वाले किसानों को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सम्मानित किया। कृषि विभाग की ओर से धान फसल में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों में प्रदीप कुमार सिंह को प्रथम एवं पूर्णावती देवी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह गेहूं में मंगला प्रसाद प्रथम व अभय नारायण सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सरसों में मुल्कराज सिंह को प्रथम एवं शेर बहादुर सिंह को द्वितीय पुरस्कार, उर्द में तेज बहादुर सिंह प्रथम एवं दूधनाथ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उद्यान विभाग की ओर से औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में राकेश कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश सिंह, मुरलीधर सिंह, अजय कुमार सिंह व मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के लिए राम नरेश, रेनू सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, कृष्णावती देवी, ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार सरोज, राम निवास सिंह, भानू प्रताप के साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों में विजय कुमार सिंह, अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, मलखान सिंह, राजधारी यादव, केदारनाथ, पुष्पा देवी, जितेंद्र कुमार को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से नवाजा। जिलाधिकारी ने किसानों को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed