फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं को दें बुनियादी सुविधाएं

Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को छानबे व कोन विकास खंड के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। एमडीएम से लेकर छात्राओं के व्यक्तिगत जरूरतों के सामानों की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में रविवार को सौ के सापेक्ष छानबे में 73 व कोन में 83 छात्राएं उपस्थित थीं। लेकिन उनके पास जाड़े से निबटने की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए बीएसए ने दोनों जगहों पर दो- दो गीजर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में चार- चार वाशबेसिन लगाने का निर्देश दिया। बीएसए जब विद्यालय पहुंचे तो आंगन में पानी फैला था। इस पर यह कार्रवाई की गई। साथ ही सभी छात्राओं के लिए इनर व लोवर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि जाड़े से वह बची रहें। इसके साथ ही उनके कक्षों में फुल साइज का शीशा व कपड़ा प्रेस करने के लिए तीन- तीन इलेक्ट्रिक आयरन देने को भी कहा। बीएसए ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। एमडीएम मीनू के मुताबिक बना था। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के बारे में भी पूछताछ की गई जो संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों विद्यालयों की बाउंड्रीवाल छह- छह फीट ऊंची कराने का निर्देश दिया। कहा कि अभी बाउंड्रीवाल की जो स्थिति है वह कम है। इससे बच्चियों की सुरक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed