{"_id":"5dfd1ae68ebc3e87e021a1ac","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns500870970","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा फल खाने से 17 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा फल खाने से 17 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप शुक्रवार की दोपहर खेलते समय जेट्रोफा के फल का सेवन करने से 17 बच्चे बीमार हो गए। घर पहुंचने पर जब शाम को बच्चे उल्टी करने लगे तो परिजन उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे। उपचार के बाद बच्चों की हालत सामान्य है। 17 बच्चों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। एसडीएम लालगंज शिवप्रसाद मौके पर पहुंच कर बच्चों का हाल जाना।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब है। तालाब के भीठे पर जेट्रोफा का पौधा लगाया गया है। दोपहर में गांव में प्राथमिक विद्यालय और निजी स्कूल के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे ने जेट्रोफा के फल का सेवन कर लिया। इसके बाद अन्य बच्चे भी उसे फल समझ कर खाने लगे। खेलने के बाद सभी बच्चे घर पहुंचे। शाम को पांच बजे के लगभग बच्चे उल्टी करने लगे। गांव में अचानक बच्चों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चों से पूछा तो बताया कि तालाब के भीठे पर लगे पौधे के फल का सेवन किया है। परिजन एंबुलेंस बुलाकर आनन फानन में उपचार के लिए बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पीएचसी में बारी-बारी से बीमार बच्चों के आने का क्रम लगा था। 17 बच्चों के बीमार होने की सूचना पर लालगंज एसडीएम शिव प्रसाद अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल जाना। पीएचसी प्रभारी डा. अभिषेक जायसवाल ने सभी 17 बच्चों का उपचार कर भर्ती किया। डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि बच्चों की हालत सामान्य है।
ये बच्चे हुए बीमार
हलिया। जेट्रोफा फल का सेवन करने से बीमार बच्चों में दीपक राय की सात वर्षीय पुत्री मानवी और छह वर्षीय मान्या, सोनू राय का आठ वर्षीय पुत्र इंसान, प्रवीण छह वर्ष, मनोज आदिवासी का छह वर्षीय पुत्र शिवम, चार वर्षीय नीरज, श्यामबाबू कुनेर का नौ वर्षीय पुत्र प्रयास, सात वर्ष पुत्र प्रशांत, छोटे कोल का पांच वर्षीय पुत्र शुभम, नौ वर्षीय प्रिती, रामधनी कुनेर का छह वर्षीय पुत्र निलेश, 11 वर्षीय पुत्री रितू, रामचंद्र का पांच वर्षीय पुत्र धनंजय, कालिका की पांच वर्षीय पुत्री बबिता, तौलन का नौ वर्षीय पुत्र रंजित, रामसजीवन विश्वकर्मा की तीन वर्षीय पुत्री जालसा व मधुनी है। सभी बच्चे यज्ञ नरायण पब्लिक स्कूल और प्राथमिक विद्यालय के है। इसमें एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चें है।