{"_id":"5dfd1a358ebc3e88173724ee","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5008707106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज पहुंची कांग्रेस की सत्याग्रह पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज पहुंची कांग्रेस की सत्याग्रह पदयात्रा
विज्ञापन
लालगंज। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में सत्याग्रह पदयात्रा दूसरे दिन शुक्रवार को लालगंज पहुंची। जहां भारी संख्या में किसानों ने स्वागत किया। किसानों ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष को बताया कि अधिग्रहीत की गई जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला है।
मिर्जापुर व वाराणसी, रामनगर, टेंगरा मोड़ से हनुमना मध्यप्रदेश की सीमा तक चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहीत की गई जमीन को उचित मुआवजा दिलाने के लिए यह पदयात्रा की जा रही है। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस सरकार में किसान बेसहारा बना हुआ है। किसानों को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी आवाज कांग्रेस पार्टी दबने नहीं देगी। कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसानों की लड़ाई को लड़ी है। उन्होनें बताया कि 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून बनाकर किसानों को उसके भूमि का उचित मुआवजा देने का प्रावधान किया गया था। बताया कि वर्तमान सरकार 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों की अनदेखी कर रही है।जिसके लिए कांग्रेस ने सत्याग्रह पदयात्रा शुरु किया है। राजमार्ग के बल्हिया खुर्द में शिवशंकर पांडेय,रामू पाल,श्रीकांत पांडेयव सत्यनारायण दुबे और लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज के सामने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण दुबे,रामशृंगार दुबे,रोशन ने प्रदेश उपाध्यक्ष को माल्यार्पण किया। पदयात्रा कार्यक्रम में दयाशंकर पांडेय, जगदीश्वर दुबे, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, रमेश सिंह, आशीष तिवारी, अनुराग मिश्र,चंद्रशेखर दुबे,रमाकांत गौतम , अर्चना चौबे,अनुराग मिश्रा, आशीष तिवारी, राम मोहन सिंह, उपाध्यक्ष मनु महाराज कुशाग्र उपाध्याय, सुजीत कुमार, आशुतोष कुमार, रितिक कुमार, अजय, रवि चौहान , राघव चौहान,प्रद्युम्न तिवारी, सेवादल के सुनील विश्वकर्मा, राजेश मिश्रा आदि शामिल रहे।