फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मस्जिदों और चट्टी-चौराहों पर तैनात रही फोर्स, अधिकारी करते रहे भ्रमण

Sat, 21 Dec 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध और जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को जिले में 213 मस्जिदों व चट्टी-चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने फोर्स के साथ नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रही। दोपहर में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस फोर्स के साथ खुफिया विभाग के लोग भी सक्रिय होकर मुखबिरों से संपर्क कर सूचनाएं इकट्ठा करते रहे।
विज्ञापन

देश भर में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध और शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन सतर्क नजर आया। रात में गश्त करने के साथ शुक्रवार की सुबह से ही जिले के 213 मस्जिदों पर फोर्स तैनात रही। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, संवेदनशील इलाकों व नगर के प्रमुख चट्टी-चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात थी। सुरक्षा व्यवस्था में तीन कंपनी पीएसी, क्यूआरटी, पीआरवी के साथ पुलिस कार्यालय और संबंधित अन्य कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मचारी भी सड़क पर नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों पर महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गई थी। डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह शुक्रवार को क्यूआरटी, पीएसी व पुलिस बल के साथ नगर का भम्रण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। दोनों अधिकारियों ने इमामबाड़ा, गुड़हट्टी चौराहा, संकटमोचन तिराहा के साथ ही अन्य संवेदनशील इलाकों भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने जिले के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, महिला थानायक्ष सीमा सिंह, पीआरओ मनोज ठाकुर साथ रहे।
विज्ञापन

विरोध में निकाला मशाल जुलूस, 25 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली के तरकापुर मुस्लिम युवकों ने निकाला था जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के विरोध में गुरुवार की रात को शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले से लगभग 30 की संख्या में मुस्लिम युवक मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मना किया तो युवक नहीं माने और संकटमोचन सड़क की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया तो सभी भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ सरकार के आदेश की अवज्ञा करना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संसोधन एक्ट के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी, सीपीएम और सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने किसी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। दोपहर तीन बजे तक प्रशासन ने तीनों पार्टियों से उनका ज्ञापन ले लिया। रात को लगभग नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले से लगभग 30 युवक मशाल जुलूस लेकर निकले। युवक नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। युवक तरकापुर मोहल्ले से मशाल जुलूस लेकर संकटमोचन रोड की ओर बढ़ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश की, पर युवक नहीं माने। युवक मशाल लेकर आगे बढ़ने लगे। इस पर पुुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया तो युवक भाग गए। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 30 की संख्या में युवक सीएए और एनआरसी के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इसमें पांच-छह युवक हाथ में मशाल लिए थे। बिना परमीशन जुुलूस निकालने पर धारा 188, 341, 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed