{"_id":"5dfbc74d8ebc3e87b17f49d1","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns500640087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम-सीएम की जलाई फोटो, आधे घंटे हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम-सीएम की जलाई फोटो, आधे घंटे हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी समेत सीपीआई और सीपीएम के सदस्यों ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नगर में चारो ओर फोर्स तैनात रही। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से कलेक्ट्रेट जाने की पूरी कोशिश की पर पुलिस ने कार्यालय के बाहर से निकलने के बाद आगे बढ़ने नहीं दिया। इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो जलाई। फोटो जलाने को लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। आधा घंटे तक पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।
नागरिकता संशोधन कानून समेत कानून व्यवस्था, महंगाई और अन्य 21 सूत्री मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे थे। दोपहर दो बजे तक भाषण बाजी हुई। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। निर्वतमान जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहाकि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से समाज में एक भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। हत्या, डकैती, बलात्कार और लूट की घटनाओं की भरमार हो गई है। सत्ता पक्ष के नेता दुष्कर्म की घटनाओं में लिप्त है। सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। सरकार में छात्र किसान, महिलाएं सभी परेशान है। दोपहर ढाई बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्ञापन देने निकले। कार्यालय से बाहर निकलते ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे, पर फोर्स के आगे उनकी एक नहीं चली। कार्यकर्ता 50 मीटर दूर कलेक्ट्रेट जाने के लिए धक्का-मुक्की करते रही। आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। इस बीच सपा के युवा कार्यकर्ता ने पीएम, गृहमंत्री और सीएम की फोटो को जलाकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस उन्हें रोकने गई तो झड़प हुआ। इसके बाद बड़े नेताओं ने मामले को संभालते हुए नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह यादव, कैलाश चौरसिया, जगतंबा सिंह पटेल,भाईलाल कोल, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, स्वामी शरण दुबे, देवी चौधरी, नसीम कुरैशी, अभय यादव, विशाल यादव, आकाश यादव, इलियास खां, अंकित दुबे, अंजलि चौरसिया, सपना सिंह, पंकज दुबे, आयुष, हैदर अब्बास आदि रहे।
उधर, नागरिकता संसोधन एक्ट के विरोध में वाम दलों के राष्टवापी आंदोलन पर भारत की कत्यूनिस्ट पार्टी भाकपा माले विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। भाकपा माले ने तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव को सौंपा। भाकपा माले नेताओं ने कहाकि भाजपा संख्या बल पर संसद से संविधान पारित करा रही है। कानून सांप्रदायिक कानून के लिए लोकतांत्रित विरोध प्रदर्शन को भाजपा पुलिस के बल पर रोक रही है। फर्जी मुकदमे लाद रही है। मांग किया कि फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। इस दौरान आशाराम भारती, जीरा भारती, ओम प्रकाश पटेल, सतीश पटेल, कमलेश कोल, धर्मराज कोल, राजाराम यादव, ओम प्रकाश भारती, भक्त प्रसाद श्रीवास्तव, शांति कोल, सुरेश कोल, दिनेश यादव, राजकुमार, मेवा लाल आदि रहे। अनुज प्रताप सिंह ने कहाकि धर्म-जाति के नाम पर कोई भी एक्ट नहीं बनना चाहिए। इस अवसर पर शिवकुमार, सुरेश प्रसाद, श्याम देई, हरिशंकर, रामकुमार, दिनेश यादव, रमाशंकर, अरविंद कुमार सिंह, शिवकुमार आदि रहे।