फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

अनिल बने बार के अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सचिव

Fri, 20 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नए कार्यकारिणी का गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव हुआ। कुल 1798 मतों में 1566 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा उर्फ निन्नी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 391 वोटों से हराया। सचिव पद पर सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीबी अंतर से हराया। देर शाम को दोनों पदों पर फैसला आने के बाद कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर में धूप निकलने पर मतदाताओं की लाइन लंबी होती गई। शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना शुरू हुई। ढाई घंटे की मतगणना के बाद शाम साढ़े छह बजे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आ गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा उर्फ निन्नी ने 922 मत प्राप्त किया। उन्होंने प्रमोद कुमार उपाध्याय को 391 मतों से हराया। प्रमोद को कुल 532 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे सुबोध शुक्ला को 97 वोट मिले। पांच वोट नोटा और 10 वोट अवैध घोषित किए गए। सचिव पद पर सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ गांधी ने 648 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार श्रीवास्तव को 20 वोटों से हराया। पंकज को 628 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रकाश नाथ उपाध्याय को 367 वोट मिले। पांच वोट नोटा और आठ मत अवैध घोषित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी यशवंत कुमार, सुरेश त्रिपाठी, अमानुल्ला अंसारी, खालीद फरीद रहमानी, रुद्र प्रकाश गिरि, काशीनाथ सिंह, सुशील कुमार गुप्त, राजेश कुमार, विनय प्रताप सिंह, विष्णु सिंह, अर्जुन प्रकाश यादव, आलिया बानों, राजेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष व सचिव पद के अलावा अन्य प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिशचंद्र तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुल भाष्कर त्रिपाठी, उप सचिव सामान्य पर सालिक राम दुबे, उप सचिव प्रकाशन पर रामचंद्र, उप सचिव प्रशासन पर विमल कुमार मिश्रा, वाटिकाध्यक्ष पद पर अमरेश सोनकर, निर्वाचन अधिकारी पद पर सुरेंद्र कुमार सिंह द्वितीय, सदस्य कार्यकारिणी 20/10 दिनेश चंद्र सराफ, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, शिवनरेश सिंह, काशीनाथ सिंह, सदस्य कार्यकारिणी 5/3 अशोक कुमार यादव श्रीनिवास पाठक, लेखानिरीक्षक ओम नरायण मिश्रा निर्विरोध चुने गए। पुस्तकालय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद रिक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed