फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

प्रदर्शन की अनुमति नहीं, किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले के बताए स्थान पर मजिस्ट्रेट जाकर ज्ञापन लेंगे। अगर कोई धारा 144 के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें डीएम सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी को इस बाबत धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि गुरुवार को बार एसोसिएशन का चुनाव है। साथ ही समाजवादी पार्टी समेत कई संगठन नागरिकता संसोधन एक्ट का विरोध कर रहे है। वैसे भी धरना प्रदर्शन का स्थान सिटी क्लब तय है। कलेक्ट्रेट में धरना करना मना है। एक तो धारा-144 लागू है और एक ही दिन कई संगठन का विरोध प्रदर्शन है। ऐसे में किसी को अनुमति नहीं दिया गया है। धरने की इजाजत नहीं है। जो जहां रहेगा। वहां पर जाकर मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेंगे। तीन कंपनी पीएसी के साथ कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक, आरक्षी सभी को आन रोड ड्यूटी पर लगा दिया गया है। किसी ने भी भड़काउ बयान या विरोध प्रदर्शन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ नियमानुसार संगीन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, नागरिकता संशोधन एक्ट के तहत गुरुवार को समाजवादी पार्टी समेत अन्य संगठनों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन धारा 144 की की उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने की बात कही। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश में भर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस क्रम में 19 दिसंबर को समाजवादी पार्टी समेत कई संगठन नागरिकता संशोधन एक्ट के तहत का विरोध कर करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने किसी को भी धरना और विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट समेत प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या व मंहगाई आदि को लेकर कार्यकर्ता लोहियेा ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने जाएंगे। अगर प्रशासन ने रास्ते में रोकने की कोशिश की तो वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे। जेल जाना पड़ा तो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed