फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

महिला को जलाने के तीन आरोपितो को भेजा गया जेल

Tue, 17 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ले में शनिवार की रात 38 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर माह में पड़ोस का युवक उसकी 17 वर्षीय किशोरी को लेकर भाग गया था। मामले में थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो युवक पुत्री को छोड़ कर गया। महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात को वह दवा लेने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में विपक्षियों ने मुकदमा वापस लेने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। किसी तरह आग को बुझाया। मोहल्ले वालों ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला 17 प्रतिशत जली थी। मामले में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव मौके पर जाकर पड़ताल किया और अस्पताल में महिला का बयान लिया था। कटरा कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद महिला की तहरीर पर रहीम, करीम, सुददू पुत्र अजीजुर्रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed