फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, पर नहीं हुआ मामले का निस्तारण

Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शनविार को समाधान दिवस पर विंध्याचल कोतवाली में फरियादियों की फरियाद सुनकर मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। जिले के समस्त थानों पर आए 123 मामलों में 11 मामलों का निस्तारण किया गया। हाल यह रहा कि चार थानों में एक भी मामले का हल अधिकारी नहीं निकाल सके।
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाली में आए चार में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने तहसील व और समाधान सम्पूर्ण समाधान से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के रजिस्टर को देखा और लम्बित प्रार्थना पत्रों को दो दिन में निस्तारित कर सम्बंधित तहसील में आख्या भेजने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।शहर कोतवाली में आठ में एक, कोतवाली कटरा में 11 में एक, कोतवाली देहात पर आठ में एक, थाना चील्ह में तीन में एक, कछवां में 18 में शुन्य, पड़री पर 10 में एक, चुनार पर 10 में एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। थाना अदलहाट पर पांच में शून्य, थाना जमालपुर पर पांच में तीन, थाना लालगंज पर चार में शून्य, हलिया थाने में एक, थाना जिगना पर 11 में शून्य, थाना अहरौरा में दो में शून्य और थाना मड़िहान पर 13 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम सुशील कुमार पटेल व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को विंध्याचल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद सुनी। कोतवाली परिसर में लगा सोलर लाइट खराब पाया गया। थाना में पुरानी जब्त गाड़ियों के संबंध में निर्देशित किया कि नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई कराया जाए। थाना के आवासीय में निरीक्षण के दौरान गन्दगी व प्लास्टिक आदि देख कर जिलाधिकारी ने थानाघ्यक्ष को सफाई कराने का निर्देश दिया। थाना के पीछे हिस्सा के नीचे काफी मात्रा में कूड़ा रखे जाने पर उसे हटा कर सफाई कराने का निर्देश दिया। डीएम ने समाधान दिवस में उपस्थित लेखपालों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में के गांव में होने वाले समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed