फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए चार बाल विज्ञानी

Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शनिवार को जिलास्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का कार्यक्रम हुआ। इसमें 45 विद्यालयों के बच्चों ने जूनियर व सीनियर वर्ग में 90 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इसमें से चार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला आयोजन समिति के सदस्य डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. जेपी राय, डॉ. एसके गोयल तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जिला अर्थ संख्या अधिकारी कैलाश नाथ प्रजापति रहे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के छात्र प्रतिभागिता कर सकते हैं। यह कार्यक्रम नोडल, जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा भारतीय विज्ञान कांग्रेस तक आयोजित होता है। इस वर्ष नोडल स्तरों से चयनित 90 प्रोजेक्ट जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। सीनियर वर्ग में 45 व जूनियर वर्ग में 50 माडल प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने ने बताया कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चार प्रोजेक्ट चयनित हुए। जूनियर वर्ग में नमन जायसवाल थामस स्कूल चुनार मिर्जापुर, तथा रचित जायसवाल सेंट मैरी स्कूल चयनित किए गए। प्रतीक्षा सूची में सूरज सिंह सेंट मैरी स्कूल आर्या दुबे रहीं। सीनियर वर्ग में अमर्त्य सिंह श्री द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर, विश्वा सिंह श्री द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर, चयनित किए गए। प्रतीक्षा सूची में अंशु सेंट थॉमस स्कूल चुनार, अभिषेक राय नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा रहे। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार अग्रहरि, शिवराम शर्मा, रामलाल साहनी, सोमेश मिश्रा, पंकज बिंद, रोहित मौर्या ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में तीन विद्यालयों को जिला आयोजन समिति द्वारा दीप सम्मान से सम्मानित किया गया जो लायंस स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार, स्वर्गीय काशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed