फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात युवक ने कमरे में फांसी लगा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन उसके कमरे की ओर गए तो देखा कि वह फंदे पर लटक रहा है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता बिजली मैकेनिक था। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व चुनार क्षेत्र में हुई थी। शुक्रवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वह कमरा बंद कर सो गया। सुबह परिजन उसके कमरे की ओर उसे उठाने के लिए गए तो खिड़की से देखा कि वह गार्डर के एंगल में गमछे के सहारे फंदे पर लटका है। परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि रात में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक को एक तीन वर्ष की पुत्री है। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed