फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

दो सगे भाइयों के हत्या के मामले में पुलिस दे रही है दबिश

Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
अहरौरा। बारातियों के हमले में मारे गए सगे दोनों भाइयों के प्रकरण में अहरौरा पुलिस चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सीओ मड़िहान रमाकांत ने भी आरोपियों से पूछताछ की। हालांकि आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में बुधवार की रात एक बारात आई थी। बारात में आए हुए 66 वर्षीय समर को एक ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया। रास्ते से होकर घर जा रहे सुरेंद्र को ट्रक चालक समझकर बारातियों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान सरोज भीड़ देखकर वहां पहुंचा। अपने भाई सुरेंद्र को पिटता देख बचाने का प्रयास करने लगा। इसपर बारातियों में से किसी ने बोल्डर उठाकर सरोज के सिर पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर कुछ लोग दौड़े तो बाराती भाग गए। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। हत के पिता जय मूरत की तहरीर पर पुलिस ने निखिल सिंह, शमशेर सिंह, अंकित सिंह, आनंद सिंह, शेखर सिंह, सतीश सिंह को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को ट्रामा सेंटर में सुरेंद्र की भी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मृतक सुरेंद्र की मौत के मामले को भी मुकदमे में जोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed