{"_id":"5dc318328ebc3e5b232d960c","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns492887787","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में भाजपा सरकार में बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कचहरी परिसर में संपर्क किया गया। उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। आरोप लगाया गया कि भाजपा शासन में आम जनता का जीवन बदहाल होता जा रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन, राजन पाठक, मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान, बद्री प्रसाद गुप्ता, संजय जायसवाल, सभासद कृष्णा जायसवाल, रूद्र प्रसाद गोस्वामी, नरेश चौधरी, अंकित अग्रहरि, रोशन अली अंसारी आदि लोग उपस्थित थे
चुनार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर की जनता व तहसील में अधिवक्ताओं के बीच पर्चा बांटा। बताया कि भाजपा सरकार कुशासन व गरीब, नौजवान, किसान, व्यापरियों से किये गये वायदे को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस की सरकार को बेहतर बताया और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाह्न पर शुरू किया गया है। पर्चा वितरण के दौरान कैलाशनाथ उपाध्याय, गुलाब चंद पांडेय, सूर्यभान सिंह, सतीश सिंह, शिवानी साहनी, डब्ल्यू मिश्रा, कमर हुसैन, प्रतीक त्रिपाठी, राजनाथ यादव, पंकज पटेल, जितेन्द्र प्रजापति, शिव मंदिल सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।