फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

ड़क हादसे में दरोगा-एंबुलेंस कर्मी समेत तीन घायल

Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mrz news
अदलहाट/कछवां। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नरायनपुर स्थित रेलवे पुल के पास मंगलवार की रात को ट्रक के धक्के से बाइक सवार उप निरीक्षक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। कछवां थाना क्षेत्र के मंगरवारी वार्ड में साइकिल सवार को बचाने में एंबुलेंस खड़ी ट्रक में जा टकराई। इसमें चालक और ईएमटी घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाने पर तैनात उप निरीक्षक 45 वर्षीय उमेश राय सरकारी काम से मंगलवार की 11 बजे पुलिस चौकी नरायनपुर बाइक से जा रहे थे। वे नरायनपुर रेलवे पुल पर पहुंचे ही थे कि वाराणसी की तरफ से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने यूपी 112 डायल कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी और नरायनपुर पुलिस ने ट्रक के अंदर फंसे उप निरीक्षक उमेश राय को बाहर निकाला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंच कर घायल एसआई को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। वहां से उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कछवां, थाना क्षेत्र के मंगरवारी वार्ड में बुधवार की भोर में पीएनबी बैंक के पास साइकिल सवार को बचाने में एंबुलेंस खड़ी ट्रक में टकरा गई। 108 एंबुलेंस चालक 26 वर्षीय मोहित और 25 वर्षीय देवा सिंह मंगलवार की देर रात को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल से रेफर मरीज को बीएचयू लेकर गए थे। मरीज को छोड़ने के बाद वह वापस लौट रहे थे कि रास्ते में खड़ी ट्रक से भीड़ गए। इसमें चालक और ईएमटी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed