फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

डीआईजी जीआरपी विंध्याचल स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mrz news
विंध्याचल। डीआईजी जीआरपी बीपी श्रीवास्तव ने रविवार की शाम को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन के साथ रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यात्रियों की बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा संबंधित दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी को ब्रीफ भी किया। इसमें उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को एक साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जहां आरपीएफ की आवश्यकता हो वहां आरपीएफ एवं जहां जीआरपी की आवश्यकता हो तो जीआरपी साथ रहकर काम करें। जिससे कि मां की धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। अष्टमी के बाद नवमी और पूर्णिमा तिथि को आने वाली भीड़ की सुरक्षा बेहतर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जीआरपी क्षेत्राधिकारी, जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा, आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed