फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mountaineer Kajal pleaded for help by sending letters to Home Minister and CM

गृहमंत्री व सीएम को पत्र भेजकर पर्वतारोही काजल ने मदद की लगाई गुहार

Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mountaineer Kajal pleaded for help by sending letters to Home Minister and CM
अदलहाट। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लद्दाख की 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही काजल पटेल ने रविवार को जिले में आ रहे गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का सपना संजोये किसान की बेटी और एनसीसी और निमास की बेस्ट कैडेट अवार्ड विजेता काजल पटेल ने एवरेस्ट अभियान पर के फटके लिए 25 लाख रुपये की मदद की गुहार लगाई है। जमालपुर विकास खंड के हिनौती माफी निवासी किसान संतराम के घर जन्मी काजल पटेल का चयन लद्दाख अभियान के लिए 2017 में किया गया था। देश के विभिन्न प्रांतों से कुल 20 सदस्यीय टीम चुनी गई थी। उत्तर प्रदेश की वह अकेली बिटिया थी। खेल मंत्रालय ने काजल पटेल को अरुणाचल प्रदेश में स्थित भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन द्वारा संचालित माउंट एवरेस्ट चढ़ाई करने वाले एक विशेष ट्रेनिंग कोर्स में प्रशिक्षण की सुविधा दी। वहां उसे बेस्ट कैडेट का अवार्ड मिला। काजल ने अपने बुलंद हौसले के चलते समुद्र तल से 18 हजार फीट ऊंचे लद्दाखी चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रतिभा का परिचय दिया है। अब काजल पटेल माउंट एवरेस्ट पर 19 हजार फीट की ऊंचाई तय कर तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटी हैं। इसमें सरकार की ओर से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed