{"_id":"4c480184624b353e50cc1ce23106a899","slug":"motiajil-located-in-ras-amar-singh-fans-association-bhandara-site-laced-tableau-of-radha-krishna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण की सगाई का मंचन देख हुए विभोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण की सगाई का मंचन देख हुए विभोर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
मोतियाझील मार्ग स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के भंडारा स्थल पर चल रहे रासलीला का मंचन देखने भक्तों का रेला लगा रहा। वृंदावन के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की सगाई का बेहतरीन मंचन कर भक्तों को विभोर कर दिया।
मंचन के दौरान भक्तों ने राधा रानी के गोद भराई की रस्म की। रासलीला के दौरान मधुर भजनों एवं मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों पर अमिट छाप छोड़ी।
रासलीला मंचन के दौरान मयूर नृत्य दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक मनीष औदिच्य आदि रहे।