{"_id":"67db17279651ca7cfc082fbd","slug":"mother-vindhyavasini-will-be-seated-on-a-golden-lion-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-131168-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुनहरे शेर पर विराजमान होंगी मां विंध्यवासिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुनहरे शेर पर विराजमान होंगी मां विंध्यवासिनी
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी अब सुनहरे शेर पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। अभी तक गर्भगृह में चांदी के श्वेत सिंह स्थापित है। उसकी जगह अब स्वर्ण रंग का सिंह पर माता बैठेंगी। छह किलो चांदी से निर्मित और सोने के पानी चढ़ी नई प्रतिमा आ गई है। एक-दो दिन में विधि विधान के साथ यह गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।
विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में पिछले साल स्वर्ण पत्तर से निर्मित स्तंभ और मेहराब लगवाने वाले उद्यमी सिंह की नई प्रतिमा भेजी है। यह छह किलो चांदी बनाई गई है और उस पर सोने का पानी चढ़ने का दावा किया जा रहा है। पिछले साल मुंबई के कारोबारी और भदोही निवासी संजय सिंह ने मंडप में करीब 51 किलो चांदी और साढ़े 4 किलो सोना दान किया था। स्तंभ और मेहराब बनाने के लिए गुजरात और मुंबई से कारीगर बुलाए गए थे। मां विंध्यवासिनी के शृंगारिया पंडित रघुवर दयाल उपाध्याय ने बताया कि अभी जो शेर स्थापित है, वह करीब 5 किलो चांदी से बना हुआ है।
वर्जन
दान में मिली शेर की प्रतिमा शृंगारिया की देखरेख में सौंप दी जाएगी। वे विधि विधान से इसे गर्भगृह में इसे स्थापित करेंगे। दान में मिला शेर चांदी से निर्मित है। उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
- प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी मिर्जापुर।