फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother Vindhyavasini court opened on Dashami

दशमी पर खुला मां विंध्यवासिनी दरबार

Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mother Vindhyavasini court opened on Dashami
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के दशमी पर मां विंध्यवासिनी दरबार बृहस्पतिवार की भोर में मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजन के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं की कमी से पंडा समाज समेत दुकानदार मायूस दिखे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते नवरात्र में पंचमी से नवमी तक मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन पर लगे प्रतिबंध के चलते विशेष रुप से माला-फूल व प्रसाद बेचने वाले दुकानदार मायूस रहे। बृहस्पतिवार को मंदिर खुलने की सूचना प्राप्त होते ही सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर पहुंचे स्थानीय भक्तों के अलावा नाम मात्र बाहरी श्रद्धालु नजर आए। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन व पूजन का सिलसिला दोपहर तक चला। मध्याह्न आरती के बाद मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली रहा। मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ ही साथ कालीखोह स्थित माता काली व अष्टभुजा देवी मंदिर भी आम श्रद्धालु के दर्शन पूजन के लिए खुला रहा। मंदिर पर भीड़ न होने से पंडा समाज के अलावा दुकानदार मायूस रहे। दुकानदारों का कहना है कि चैत्र नवरात्र में कर्ज लेकर तैयारियां की गयी थी। फायदा को कौन कहे सामानों का लागत मूल्य भी निकालना मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed