फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother, son, and nephew killed in collision with trailer; bike dragged for 100 meters

Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से मां-पुत्र और भतीजे की मौत, 100 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Wed, 01 Apr 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mother, son, and nephew killed in collision with trailer; bike dragged for 100 meters
अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अ​भिषेक उर्फ अ​भि । स्रोत- परिजन - फोटो : 1
युवक का शव तो कई हिस्से में बंटा, सड़क पर बिखरे गए शरीर के अंग, सड़क से खुरच कर पुलिस ने शव के अंग उठाये
विज्ञापन

आंदोलनरत ग्रामीणों को समझाने पर चार घंटे बाद साढ़े 10 बजे जाम समाप्त हुआ।
अहरौरा। क्षेत्र के अहिरूपुर से मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बीमार बेटे पुत्र अभिषेक उर्फ अभि (5) का इलाज कराने भतीजे अनुराग बिंद (19) के साथ घाटमपुर जा रही वेदवती (28) को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त तीनों बाइक के साथ सड़क पर खड़े थे। बाइक ट्रेलर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद शव के अवशेषों और खून से पूरी सड़क लाल हो गई। अनुराग का शव तो कई हिस्से में बंट गया। सड़क से खुरच कर पुलिस ने शव के अंग उठाए।
रोशनहर में सड़क किनारे पटरी पर वेदवती पिता का इंतजार कर रही थी। तभी काल बनकर आए तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने मां, पुत्र और भतीजे को रौंद दिया। सड़क पर शव के टुकड़े क्षत विक्षत हालत में बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर से बिखरे शव को सड़क से खुरच खुरच कर एकत्र किया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग के लिए रोशनहर में जमुई मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तीन किमी दूर जाकर ट्रेलर चालक वाहन सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। सड़क पर बोल्डर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती सहित पड़री, चुनार, अदलहाट, जमालपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, अपना दल के अरुणेश सिंह, यंग बार एसोसिएशन चुनार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह सहित निषाद पार्टी के लोगों की मौजूदगी में समझा कर यातायात शुरू कराने की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने दुर्घटना बीमा व अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तो चार घंटे बाद जाम खुला। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से तीन लाेगों की मौत हो गई। वेदवती के ससुर लालजी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

पीड़ितों के परिजनों का प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। दुर्घटना की सहायता राशि तथा दुर्घटना बीमा सहित अन्य राशि की मांग की गई है। वाहन चालकों के रफ्तार की शिकायत भी मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी चुनार
..................................................

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई हैं। लालजी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश व दुर्घटना की जांच की जा रही है।
शिखा भारती, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन


......................................................


ऑटो चालक है अशोक, पत्नी वेदवती करती थी मजदूरी

अहरौरा। अहिरूपुर के किसान लालजी को तीन पुत्र संपत राम, चंद्रबली और अशोक कुमार हैं। अशोक बिंद ऑटो चलाकर किसी तरह घर का खर्च चलाता है। पत्नी वेदवती घर खेत में मजदूरी कर गृहस्थी में सहयोग करती थी। अशोक को दो पुत्र अनमोल और अभिषेक हैं। अभिषेक को ही सूखा रोग हुआ था।


................................................
हादसे की बड़ी वजह है लोकेशन के दलाल, जो बढ़ा देते है माल वाहनों की रफ्तार

अहरौरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनिज विभाग और परिवहन की जांच टीम से बचने के लिए लोकेशन के दलाल सड़कों पर मौजूद रहकर भ्रमण करते हैं। एक पल के लिए भी उनकी नजरों से जांच अधिकारियों की टीम ओझल नहीं हो पाती। दलालों की सूचना पर माल वाहक वाहन तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागते हैं। इससे सड़कों पर हादसे बढ़ जाते हैं। पुलिस की कार्रवाई दुर्घटना की कार्रवाई तक ही सीमित रहती है जबकि हादसे की बड़ी वजह लोकेशन के दलाल हैं।
................................................

इकलौता पुत्र था अनुराग
चाची के साथ चचेरे भाई की दवा कराने के लिए निकला अनुराग अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अनुराग से बड़ी उसकी बहन राज नंदनी है। दोनों ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। हादसे में अनुराग की मौत से माता-पिता और बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है।

................................
हादसे के बाद शव से गुजरते रहे वाहन
अहरौरा। क्षेत्र के रोशनहर में सड़क किनारे पटरी पर पीछे से आए ट्रेलर ने तीनों को रौंदते हुए गाड़ी भगाया तो शव के चिथड़े सड़क पर बिखर गए। मार्ग से होकर आ जा रहे वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। इस कारण पुलिस को शव के अंगों को सड़क से खुरच खुरच कर निकालना पड़ा।

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन- फोटो : 1

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन- फोटो : 1

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन

अहरौरा रोशनहर के पास ट्रेलर से कुचलकर मृतक अभिषेक उर्फ अभि । स्रोत- परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed