फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother of UP cabinet minister Swatantradev Singh passes away, leaves for Mirzapur

Mirzapur: यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता का निधन, सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर हुए भावुक

Wed, 08 Mar 2023 08:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Mar 2023 08:51 PM IST
सार

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का आकस्मिक निधन हो गया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। 

विज्ञापन
Mother of UP cabinet minister Swatantradev Singh passes away, leaves for Mirzapur
अपनी मां को कांधा देते स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 97 साल की थीं। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव निवासी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन के बाद घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। वहां से अपनी माता के अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट पहुंचे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना व्यक्त की। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मां के साथ फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- अंधकार में भी अपने विचारों और स्नेह से मेरा जीवन असीम रौशनी से भर देने वाली, मेरी दुनिया, मेरी पूज्य माताजी ने आज हम सब को छोड़कर इस संसार से विदा ली है। मैं उनके चरणों में नमन करता हूं… ॐ शांति! 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा- उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
 
सतीश महाना ने जताया शोक
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां रामा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाना ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
 

Mother of UP cabinet minister Swatantradev Singh passes away, leaves for Mirzapur
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामादेवी (97) का अंतिम संस्कार बुधवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बड़े बेटे श्रीपति सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। दूसरी तरफ, जलशक्ति मंत्री की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
जलशक्ति मंत्री का पैतृक गांव मिर्जापुर के ओडी जमालपुर में है। बुधवार की सुबह उनकी माता का निधन हो गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर विधि विधान से किया गया। रामादेवी अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्यंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित पार्टी के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed