फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother jumped in front of goods train with two children, all three died

Mirzapur News: दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी मां, तीनों की मौत

Mon, 17 Apr 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped in front of goods train with two children, all three died
जिगना। जिगना और गैपुरा के बीच विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा पट्टी गांव के सामने रविवार की शाम नई रेल लाइन पर एक मां अपने दो मासूम बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गई। हादसे में तीनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन खड़ी कर रेलवे स्टेशन गैपुरा को सूचना दी, परंतु वहां से कोई सुनवाई न होने पर सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से ट्रेन खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। मालगाड़ी के आवागमन के लिए नई रेल लाइन बिछाई गई है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे डाउन लाइन पर प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर मालगाड़ी आ रही थी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा पट्टी गांव के सामने ट्रेन पहुंची थी कि एक करीब 32 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय पुत्री व दो वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर उसके आगे कूद गई। ट्रेन के चालक ने उसे ट्रेन की ओर आते देख ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन के नीचे आने से तीनों की मौत हो गई। चालक ने गैपुरा रेलवे स्टेशन को सूचना दी।
विज्ञापन

गैपुरा स्टेशन से बताया गया कि रेलवे लाइन हैंडओवर नहीं की गई है। इसलिए मेमो नहीं भेज सकेंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। शव नहीं हटने से ट्रेन आगे नहीं जा सकती तो हादसे के बाद से ट्रेन भी वहीं खड़ी है। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस रात करीब सवा आठ बजे शव को रेल लाइन से हटवाने के बाद शिनाख्त कराने में जुटी है। ट्रेन के नीचे रेल लाइन से शव हटने के बाद मालगाड़ी रवाना हुई। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भेजी गई। मां ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद की जान दी है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में नई रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। उनकी शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed