फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother died crying while clinging to the dead body of her innocent son

Mirzapur News: मासूम बेटे की लाश से लिपट के रोते-रोते मां ने तोड़ा दम

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mother died crying while clinging to the dead body of her innocent son
हलिया। गुजरात में बीमार पुत्र की मौत होने पर माता-पिता शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। पुत्र के शव के साथ लौट रही मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। आखिरकर घर पहुंचने से पहले मां ने भी पुत्र के गम में रोते-रोते दम तोड़ दिया। मां-पुत्र का शव शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में जिसने मौत की खबर सुनी वह उनके घर पहुंचा। मौत से पूरे गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव के कुशहवा मोहल्ला निवासी लवलेश कोल गुजरात के सूरत जिला में तीन वर्षों से परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। बीते बुधवार को लवलेश के चार वर्षीय पुत्र अंकित को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। परिजन सूरत जिले के एक अस्पताल ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुत्र के शव को लेकर एंबुलेंस से लवलेश कोल अपनी पत्नी नीलम के साथ सूरत से गांव आ रहा था। रास्ते भर पुत्र के शव के साथ मां नीलम रोती रही। रो-रो कर उसका हाल बेहाल हो गया था। वह कई बार बेसुध हो जा रही थी। रास्ते में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पहुंचने पर बृहस्पतिवार की रात पुत्र के गम में मां नीलम ने भी एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। श्रमिक लवलेश पुत्र और पत्नी के शव को लेकर शुक्रवार की सुबह अपने घर पहुंचा। पुत्र के साथ मां का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां-पुत्र का शव घर पहुंचने पर श्रमिक के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मतवार गांव निवासी ग्राम प्रधान लाल बहादुर पाल ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद एंबुलेंस से घर आ रही उसकी मां की भी मौत हो गई है। परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया है। मृतक अंकित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed