{"_id":"68376328759d73b49608f541","slug":"mother-ashtabhujas-nose-ring-is-missing-shringaria-said-rats-must-have-taken-it-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134464-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: माता अष्टभुजा की नथुनी गायब, शृंगारिया बोले- चूहे ले गए होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: माता अष्टभुजा की नथुनी गायब, शृंगारिया बोले- चूहे ले गए होंगे
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर से मां की मूर्ति की नथुनी गायब हो गई है। बुधवार को इसकी सूचना वायरल होने पर पुलिस जांच करने पहुंची। पूछताछ में मुख्य शृंगारिया ने बताया कि एक महीने पहले नथुनी गिरी थी। कहा कि मां की नथुनी चूहे ले गए होंगे। इसके बाद दूसरी नथुनी लगाई गई है।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक खबर वायरल हुई कि अष्टभुजा मंदिर में एक आभूषण नहीं मिल रहा है।
इसकी जानकारी होने पर सीओ नगर विवेक जावला, थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने मौके पर जाकर करने पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना एक महीने पुरानी है। मंदिर के मुख्य शृंगारिया मनीष द्विवेदी ने बताया कि मां के शृंगार के दौरान नासिका में गाेंद के सहारे नथुनी लगाई जाती है, जो अक्सर रात में गिर जाती है।
सुबह मंगला आरती के समय उसे फिर चिपका दिया जाता है। पिछले महीने मंगला आरती के लिए मंदिर खोला गया तो मां की नथुनी गायब थी। खोजबीन करने के बाद नथुनी नहीं मिली। इसके बाद दूसरी नथुनी लगाकर मां अष्टभुजा का शृंगार किया गया। कहा कि चोरी जैसी बात नहीं है। नथुनी गिरने के बाद चूहे ले गए होंगे। नथुनी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।