{"_id":"67d08308600ff0daf6045905","slug":"mother-and-son-along-with-scooty-fell-from-rob-condition-critical-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130840-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कूटी समेत मां-बेटे आरओबी से गिरे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कूटी समेत मां-बेटे आरओबी से गिरे, हालत गंभीर
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के जिवनाथपुर में मंगलवार को सुबह डिवाडर से टकराने के बाद स्कूटी समेत मां-बेटे रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी न तो पुलिस पहुंचे और न एंबुलेंस। ऐसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे करीब एक घंटे तक वहीं पड़े रहे। इसके बाद गामीणों ने निजी एंबुलेंस से घायलों को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू पहुंचाया।
वाराणसी के रामनगर, जमालपुर निवासी अमित मौर्या (25) अपनी मां के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। जिवनाथपुर आरओबी के मोड़ पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यही नहीं, मां-बेटा स्कूटी समेत ओवरब्रिज के नीचे गिर गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। करीब एक घंटे तक न पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस। इसके बाद ग्रामीणाें ने निजी एंबुलेंस बुलाकर दोनों को ट्राॅमा सेंटर बीएचयू वाराणसी भेजा। एक साल में आरओबी से नीचे गिरने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने आरओबी के मोड़ पर डिवाइडर और जाली लगाने की मांग की है।