{"_id":"6633ce05b2077c37f201e57b","slug":"mother-absconds-with-her-lover-one-week-before-daughter-wedding-in-mirzapur-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी की शादी से एक हफ्ते पहले प्रेमी संग फरार हुई मां, टिफिन सप्लाई के दौरान दोनों में हुआ था प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी की शादी से एक हफ्ते पहले प्रेमी संग फरार हुई मां, टिफिन सप्लाई के दौरान दोनों में हुआ था प्यार
Thu, 02 May 2024 11:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 02 May 2024 11:07 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में एक महिला अपनी ही बेटी की शादी से पहले घर छोड़कर चली गई। महिला घर में रखा फ्रिज, गैस सिलिंडर, बर्तन, कपड़े आदि सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। मां की हरकतों से परेशान बेटी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रेमी संग महिला फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बेटियों की मां अपनी छोटी बेटी की शादी से एक सप्ताह पहले घर गृहस्थी का सामान लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। महिला के इस तरह के कृत्य को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। उधर, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन ने शादी की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चुनार थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति लंबे समय से क्षेत्र में रहकर एक विधवा महिला के साथ मिलकर टिफिन सप्लाई करने का काम करता था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार को महिला के साथ उसके प्रेमी को देख पुत्री ने विरोध किया। इसकी सूचना उसने ससुराल में रह रही अपनी बड़ी बहन को दी। बुधवार को घर पहुंची बड़ी बेटी अपनी मां से जब इस संबंध में पूछताछ करने लगी तो मां का उनसे विवाद हो गया। बेटियों ने इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस समझा- बुझाकर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद बुधवार की रात करीब आठ बजे महिला का प्रेमी फिर उसके घर पहुंच गया। उसे देखते ही उसकी बेटियां आक्रोशित हो गईं। शोर सुनकर मौके पर ग्राम प्रधान पहुंच गए। मौके पर जुटे ग्रामीण महिला और उसके प्रेमी को समझाने में लगे रहे, लेकिन महिला घर में रखा फ्रिज, गैस सिलिंडर, बर्तन, कपड़े आदि सामान लेकर घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी के लिए 10 मई को बरात आने वाली है। बेटी के सिर से पिता का साया पहले ही उठ गया है। शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ मां के जाने से बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।