फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Most of the US Embassy to Dadri village

अमेरिकी दूतावास ने जाना ददरी गांव का हाल

Tue, 09 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 09 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Most of the US Embassy to Dadri village

विज्ञापन
जनपद के हलिया ब्लाक में स्थित ददरी गांव को अब अमेरिकी पद्धति से विकसित किया जाएगा। सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा गोद लिए ददरी गांव में मंगलवार को सांसद के विशेष आग्रह पर अमेरिकी दूतावास के राजनीतिक अधिकारी जेएल लारसन एवं अमेरिका दूतावास में भारत सरकार के राजनीतिक सलाहकार दिनेश दुबे पहुंचे।

ददरी पहुंच कर टीम ने गांव में सर्वांगीण विकास की संभावनाआें को तलाशा। इस दौरान दूतावास के अधिकारियों ने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय,  स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन, हनुमान मंदिर, पोखरा, हैंडपंप आदि को देखा।
विज्ञापन

गांव में स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देेते हुए अधिकारियों ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के साथ-साथ अमेरिकी सरकार को भी भेजी जाएगी। बताया कि आदर्श गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सांसद अनुप्रिया पटेल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए गांव और क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्प दोहराया। कहा कि यहां जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ होंगे। दूतावास के अफसरों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर गांव की बुनियादी समस्याओं के संदर्भ में जानकारी ली है।
अमेरिकी दूतावास के दोनाें अफसरों की पहल को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि सांसद आदर्श गांव ददरी के विकास में अमेरिकी सिस्टम व सहयोग की भी भागीदारी होगी।


इसके पूर्व सांसद और आए हुए दूतावास के अधिकारियाें का बीडीओ हलिया मोहन लाल जैसवार, ग्राम प्रधान विजय कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी रामजस के नेतृत्व में ग्रामीणाें ने हनुमान मंदिर के सामने पंचायत भवन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरिशंकर सिंह पटेल, डा. एसपी सिंह पटेल, रमाशंकर पटेल, रमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed