{"_id":"6604971da68a3465b308fc54","slug":"most-of-the-health-atm-showpieces-installed-in-chc-phc-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114269-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएचसी-पीएचसी में लगे ज्यादातर हेल्थ एटीएम शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएचसी-पीएचसी में लगे ज्यादातर हेल्थ एटीएम शोपीस
विज्ञापन
मिर्जापुर। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी और सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाए हैं। इनमें से ज्यादातर स्थानों पर हेल्थ एटीएम काम नहीं कर रही है। कहीं मशीन खराब है तो कुछ स्थानों पर जांच सामग्री नहीं होने से मशीन शोपीस बने हुए हैं। मड़िहान में एक साल पहले हेल्थ एटीएम लगने के बाद से ही खराब पड़ी है, परंतु उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।
पीएचसी और सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाई गई है। ताकि मरीजों के रक्त से विभिन्न प्रकार की जांच कर सके। हेल्थ एटीएम से जांच के लिए किसी से मदद की जरूरत नहीं है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग मशीन का संचालन नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग ही हेल्थ एटीएम से अपनी जांच कर सकते हैं। जहां हेल्थ एटीएम लगे हैं, वहां यह समस्या पैदा होती है कि लोगों को जांच के तरीके बताने वाला कोई नहीं मिलता है। कुछ स्थानों पर टेक्नीशियन आदि तैनात हैं तो बताते हैं, परंतु ज्यादातर स्थानों पर हेल्थ एटीएम हैं अथवा जांच के लिए हेल्थ एटीएम में लगने वाली जरूरी सामग्री ही नहीं है। मड़िहान सीएचसी में 28 जनवरी 2023 को हेल्थ एटीएम लगाई गई थी। उद्घाटन वाले दिन भी हेल्थ एटीएम से कोई जांच नहीं हो सकी थी। उसके बाद से मशीन निष्प्रयोज्य पड़ी है। उसका संचालन नहीं हो रहा है। न तो वहां के स्टाॅफ और न ही वहां आने वालों को मशीन चलाने के बारे में जानकारी है। इस कारण से एक साल से अधिक समय से हेल्थ एटीएम शो पीस बनी हुई है।
अहरौरा सीएचसी में भी 28 जनवरी 2023 को हेल्थ एटीएम लगाई गई। दो महीने बाद हेल्थ एटीएम को ढंककर रख देने की शिकायत मिली तो निरीक्षण के दौरान ताले में बंद मिला। टेक्नीशियन की कमी का मामला प्रकाश में आने पर लैब टेक्नीशियन को ऑपरेटिंग के लिए प्रशिक्षित किया गया। वर्तमान में हेल्थ एटीएम उपलब्ध है, प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन को उसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, परंतु किसी मरीज की जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विंध्याचल सीएचसी मेें हेल्थ एटीएम एक कमरे में बंद है। जमालपुर सीएचसी में लगी हेल्थ एटीएम चालू हालत में है। उसे चलाने के लिए टेक्नीशियन की तैनाती ही नहीं है। राजगढ़ सीएचसी ने हेल्थ एटीएम ठीक है, लेकिन उसे चलाने के लिए लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण होने के कारण हेल्थ एटीएम निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है।
चील्ह पीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम खराब है। विजयपुर सर्रोई स्थित पीएचसी में लगी हेल्थ एटीएम एक माह से ज्यादा समय से खराब है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि हेल्थ एटीएम को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। हालांकि हेल्थ एटीएम अभी ठीक नहीं कराई जा सकी है। चुनार, पड़री और हलिया में लगी हेल्थ एटीएम ठीक है। हेल्थ एटीएम से ईसीजी, लिक्विड प्रोफाइल, ऑक्सीजन सेचुएशन, ब्लॅड शुगर आदि की रिपोर्ट तत्काल मिल जाती है। कुल 70 प्रकार की जांच हेल्थ एटीएम से हो सकती है। इससे मरीज को तुरंत रिपोर्ट मिल जाती है। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा का कहना है कि मड़िहान में हेल्थ एटीएम खराब है। विंध्याचल सीएचसी में स्क्रीन लाइट और चील्ह पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम का सेंसर खराब है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी। बाकी जगह हेल्थ एटीएम चालू हालत में है।