फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mortgage made in charge of the charge

प्रभारी चिकित्साधिकारी को बनाया बंधक

Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mortgage made in charge of the charge
Doctor shimla
 मरीजों के साथ दुव्यर्वहार करने पर डांट पिलाने के विरोध में वार्ड  ब्वाय ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा के चिकित्साधिकारी डा.एसपी गुप्ता को अपने साथियों के साथ मिल कर बंधक बना लिया। लोगों के समझाने बुझाने पर चिकित्साकर्मियों ने डा. को चंगुल से मुक्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी मंगलवार को तहसील दिवस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस बीच उपजिलाधिकारी को सूचना मिली कि पटेहरा में तैनात वार्ड ब्वाय सुभाष यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। उपजिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को मौके पर भेजा तो चिकित्साधिकारी ने वार्ड ब्वाय को डांटते हुए मेडिकल चेकअप कराने की चेतावनी दी। इस पर वार्ड ब्वाय भड़क गया और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रभारी चिकित्साधिकारी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


लोगों के समझाने पर उसने उन्हें मुक्त किया। बताया जा रहा है कि चार माह पूर्व भी उक्त वार्ड ब्वाय ने हंगामा मचाया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे शांतिभंग की धारा में चालान भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed