{"_id":"68d983f39d6f690cac06c385","slug":"more-than-seven-lakh-devotees-visited-maa-vindhyavasini-on-shashthi-tithi-mirzapur-news-c-192-1-mrz1012-141033-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: षष्ठी तिथि पर सात लाख से ज्यादा भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: षष्ठी तिथि पर सात लाख से ज्यादा भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मेले के सप्तमी तिथि पर दर्शन पूजन करने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब फोटो संवाद
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर विंध्यधाम में भक्तों की खूब भीड़ रही। जिला प्रशासन के अनुसार देर रात तक सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं मां अष्टभुजा और काली खोह में माता काली के दर्शन किए। भोर से देर रात तक विंध्यधाम की गलियों में भक्तों की कतार लगी रही। घाटों पर भी गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा।
सप्तमी तिथि की पूर्व संध्या पर विंध्यधाम में श्रद्धालुओं का कारवां उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज व निजी वाहनों से श्रद्धालु धाम पहुंचे। इसके बाद वहां से सीधे गंगा घाट पहुंचे।
विज्ञापन
ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु कतारबद्ध हो गए। भोर में मंगला आरती के बाद आमजन के दर्शन-पूजन के लिए मां के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही माता के जयघोष से विंध्यधाम का कोना-कोना गूंज उठा।