फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than one and a half lakh devotees visited mother Vindhyavasini

Mirzapur News: डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

Tue, 20 Aug 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
More than one and a half lakh devotees visited mother Vindhyavasini
विंध्याचल। सावन की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को आस्था धाम विंध्याचल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुगंधित फूलों और रत्नजड़ित हार से किए गए मां विंध्यवासिनी के भव्य शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। घंटा, शंख, नगाड़े व माता के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। देर शाम तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन




सुबह मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। मंदिर परिसर में पहुंचकर किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर शीश नवाया। मंदिर की छत पर अनुष्ठान-पूजन का दौर दिन भर चलता रहा। पूर्णिमा पर आस्थाधाम पहुंचे श्रद्धालु मंदिर से ही मां गंगा के दर्शन कर अभिभूत रहे। कई श्रद्धालु मंदिर के चारों तरफ भ्रमण कर परिक्रमा करने में लगे रहे। उनका कहना था कि विंध्य कॉरिडोर बन जाने से अब परिक्रमा करने में परेशानी नहीं होगी। उधर, विंध्याचल स्थित गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed