फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 30 lakh rupees came out of the donation box in two days

दो दिनों में दान पेटिका से निकले 30 लाख से ज्यादा रुपये

Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
More than 30 lakh rupees came out of the donation box in two days
विंध्याचल। विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे दान पात्रों को शुक्रवार की सुबह 10 बजे गिनती के लिए खोला गया। तहसीलदार सुनील कुमार एवं श्रीविंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की देखरेख में प्रशासनिक भवन में वीडियोग्राफी के बीच गिनती में चार दान पात्रों से चार लाख 88 हजार 269 रुपया प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जिसे विंध्य विकास परिषद अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा किया गया। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर की दो, काली खोह मंदिर में स्थित एक व अष्टभुजा पहाड स्थित मां अष्टभुजी देवी के मंदिर में लगा एक दान पात्र को खोला गया। सभी की गिनती शुरू हुई जो देर रात्रि तक पूरी हुई। इसी तरह वृहस्पतिवार व शुक्रवार को आठों दान पात्रों से कुल मिलाकर 30 लाख 54 हजार 42 रुपया प्राप्त हुआ। दान पात्र से निकले रुपयों को विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिला अधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में जमा किया गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी अभिजीत मलिक, लेखपाल अरुण कुमार तिवारी, शिवशंकर पाठक, प्रेम शंकर तिवारी, प्रवेश त्रिपाठी, छोटे लाल मिश्रा ,सुरेंद्र कुमार तिवारी, अनिल दुबे, लव कुश तिवारी ,चंद्र मणि त्रिपाठी, विजय श्याम, महबूब आलम, इश्तियाक बेग, विजय शंकर दुबे, सरफराज अहमद ,संजय कुमार श्रीवास्तव, इंद्रमणि त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, राम सागर मिश्रा ,कैलाश नाथ पाठक, इंद्रेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed