फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 100 patients found for the fourth consecutive day, active case 857 More than 100 patients found for the fourth consecutive day, active case 857

50 बेड का है एल-टू अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए 15 एंबुलेंस

Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
More than 100 patients found for the fourth consecutive day, active case 857 More than 100 patients found for the fourth consecutive day, active case 857
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार चौथे दिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। शनिवार को 103, रविवार को 207, सोमवार को 117 और मंगलवार को 159 कोरोना संक्रमित मिले है। पिछले 13 दिनों की बात करें तो अब तक 921 संक्रमित मरीज मिल चुके है। एक्टिव केस की संख्या 857 पहुंच गई है। इसके बाद भी कोविड नियमों का पालन लोग नहीं कर रहे है। मास्क लगाए है, पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को 159 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या चार हजार 419 हो चुकी है। मंगलवार को 19 के स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 515 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 857 एक्टिव केस है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 14 मरीज हैं। 747 लोग होम आईसोलेशन में है। 21 दूसरे जिले में भर्ती है। 75 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया मंगलवार को एक हजार 500 की रिपोर्ट आई है। इसमें 124 पुरुष और 35 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 23 हजार 84 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 21 हजार 68 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 16 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 47 हजार 152 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 302 हाट स्पाट है। 177 ग्रामीण और 125 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed