फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Molesting primary school, case filed against accused

प्राथमिक विद्यालय से छेड़खानी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Mar 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Molesting primary school, case filed against accused
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने थाने पर मंगलवार को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छेड़खानी की शिकार पीड़ित सहायक अध्यापिका ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

अध्यापिका ने आरोप लगाया कि वह जिस गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है, उसी गांव का एक युवक सुबह विद्यालय पहुंचने के कुछ देर बाद ही वहां आकर उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने लगा। आरोपी युवक इसके पहले भी कई बार विद्यालय आते समय बीच रास्ते में छेड़खानी का प्रयास कर चुका है। युवक के छेड़खानी करने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सहायक अध्यापिका 2018 से उसी विद्यालय में तैनात है। पुलिस ने अध्यापिका की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अभिनव यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed