{"_id":"cef86a03a45f734e6f83b7b5bf1572c7","slug":"modi-government-deceived-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने जनता को छला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने जनता को छला
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय लोकमंच एमआईपीएफ एवं कम्युनिस्ट पार्टी माले के राष्ट्रीय आह्वान के तहत सिटी क्लब परिसर में सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर, नौजवान एवं महिलाएं विभिन्न मार्गों से पैदल मार्च करते हुए सिटी क्लब पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया।
पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुहम्मद सलीम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने कहा कि चाहे सौ दिन के अंदर काला धन वापस लाने की बात हो या भ्रष्टाचार खत्म करने की बात, हर मोर्चे पर केंद्र की सरकार विफल रही है। मु. सलीम ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। लगातार मजदूर अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं तथा जन कल्याण मदों में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हमारे प्राकृतिक संसाधनों को देेशी-विदेशी पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है तथा किसानों के भारी विरोध के बावजूद किसानों की जमीन को हड़पने में लगी हुई है।
भाकपा माले के जिला सचिव नंदलाल बियार ने कहा कि उ.प्र. में जंगलराज कायम है, जिसका उदाहरण है कि एक मंत्री के इशारे पर एक पत्रकार को जिंदा जलाकर मार दिया गया। बावजूद इसके मंत्री के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ जमकर आग उगला।
इस दौरान सुधाकर, सुरेश, बसंत कोल, शांति, भक्त प्रसाद , राजू, राधेश्याम, राजाराम, ओमप्रकाश, संतोषा, ओमप्रकाश, फूलवंती देवी, प्रभु आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशाराम भारती व संचालन नंदलाल ने किया।