फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Modi and Yogi will conduct caste census in the state: Om Prakash Rajbhar

प्रदेश में मोदी और योगी कराएंगे जातीय जनगणना: ओमप्रकाश राजभर

Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi will conduct caste census in the state: Om Prakash Rajbhar
कछवां। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जातीय जनगणना का काम कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारें नहीं करवा सकीं, उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कराएंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के जमुआ क्षेत्र स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने समाज के लोगों से मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कहा कि ग्राम पंचायतों में निर्धन व गरीब परिवारों के सर्वे के लिए योजना लागू की जा रही है। जिसमें गरीब परिवारों के लिए शौचालय, आवास, राशन, पेंशन आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान डीपीआरओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ संजय कुमार आदि ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न एवं बुके देकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने मानदेय एवं एचआर पॉलिसी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed