फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MNREGA workers demonstrated

मनरेगा श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated
लालगंज तहसील मुख्यालय के सामने बृहस्पतिवार को धसड़ा गांव के मनरेगा मजदूरों ने फरसा व झऊवा के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

लालगंज विकास खंड के धसड़ा गांव के मनरेगा मजदूरों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि पारिश्रमिक उनके खाते में नहीं आया है। मजदूरों ने बताया कि तीन माह गुजर चुके हैं और अब तक पारिश्रमिक खाते में नहीं आया है। मजदूरी का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा है। आरोप लगाया कि मस्टर रोल में गड़बड़ी की जाती है। प्रदर्शन करने वालों में जटाशंकर, कमला शंकर, ननकू, बाबूलाल, लालमणि, भगवानदास, संदीप कुमार, सुघरी देवी, कुसुम देवी, पूजा, ललिता देवी, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed